गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस ने शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 27 लाख से अधिक की आनलाइन ठगी के मास्टर माइंड को गुजरात से धरदबोचा है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 31 जुलाई 24 को कर्णप्रयाग निवासी विपिन नौटियाल ने कोतवाली कर्णप्रयाग को सूचना दी थी कि शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने के बहाने एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से 27 लाख 23 हजार की ठगी की है। वादी की तहरीर पर कोतवाली कर्णप्रयाग में धारा 318 (4) में मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक चमोली ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम को हर कदम पर रणनीतिक दिशा निर्देश देकर एसपी ने कार्रवाई को प्रभावी बनाया। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि 27 लाख 23 हजार की राशि चार अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। इसके बाद पुलिस ने खाताधारकों की पहचान कर तत्काल उनके पत्तो पर दबीश देते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि पूर्व में इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जबकि दो अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 35 (3) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। बताया कि मामले में मुख्य आरोपी गुजरात के अहमदाबाद स्थिति बापू नगर थाने के इंद्रा गरीब नगर निवासी रंगपरिया चिराग कुमार एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल के टेक्निकल टीम द्वारा दी गई सटीक जानकारी और मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर मुख्य आरोपी रंगपरिया चिराग कुमार को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। गौचर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुंसाई ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर ट्राजिंट रिमांड पर चमोली लाया गया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाडी भेज दिया गया है।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त