कोटद्वार । महाविद्यालय करियर काउंसलिंग सेल व देवभूमि उद्यमिता केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता संवेदीकरण विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला का शुभारम्भ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता व नोडल अधिकारी देवभूमि उद्यमिता केंद्र के डॉ विनय देवलाल ने उद्यमिता विकास की आवश्यकता, महत्त्व व रोजगार के विकास में महत्वपूर्ण जानकारियां दी व उन्होने छात्र छात्राओं को कहा कि आर्थिक विकास को गति देने में उद्यमिता विकास को एक महत्वपूर्ण घटक बताया। डॉ विनय देवलाल ने छात्र छात्रों को सफल उद्यमियों की सफलता की कहानियां सुनाकर प्रेरित किया व स्थानीय आवश्यकताओं की पहचान कर नवाचार आधारित उद्यम स्थापित करने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय प्राचार्य ने विद्यार्थियों को रोजगार हेतु उद्यमिता की दिशा अपनाने को कहा। समस्त कार्यशाला का संचालन करियर काउंसलिंग संयोजक डॉ उषा सिंह द्वारा किया गया। उक्त कार्यशाला में कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान