पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में चल रहे सात दिवसीय हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग मेले के पांचवें दिवस गुरुवार को मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेलों के मंच पर हमारी प्राचीन संस्कृति पर चर्चा होनी चाहिए तभी हमारी संस्कृति आगे बढ़ेगी।
मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के मेलों के आयोजन से आप अपने संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य कर रहें हैं यह सराहनीय है। गढ़वाल वीरों की भूमि है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मैंने सरकार की खामियों को उठाने का काम किया है मैंने सबसे पहले पुराने पेंशन बहाली को लेकर आवाज उठाई है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे काम होंगे तभी देश प्रदेश की प्रगति होती है।
विधायक लखपत बुटोला ने कहा पहाड़ की पीड़ा के लिए जो हमारे प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने संघर्ष किया है वह हमेशा पहाड़ के लोग याद करते रहेंगे। मेले में गांव-गांव की महिलाओं का सहयोग मिल रहा है इसके लिए मैं सभी आभार व्यक्त करता हूं। मैं सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का प्रयास कर रहा हूं। इस अवसर पर हर्षवर्धन थपलियाल, अर्जुन नेगी, डॉ. बृजेन्द्र कठैत,देव बर्त्वाल, चक्रधर चमोला, रवींद्र नेगी, हनुमंत नेगी, पूरणसिंह, बीरेंद्र रावत, गिरीश सती, हरी कृष्ण भट्ट, प्रमोद बिष्ट आदि मौजूद थे।

More Stories
श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली