योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग
मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
दन्या में सीएम धामी की विकास घोषणाओं की सौगात, कॉलेज भवन का लोकार्पण
पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा थल-पिथौरागढ़ मुख्य मार्ग पर मुवानी क्षेत्र में हुआ, जब सवारियों से भरी एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गई।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन मुवानी से बोकटा गांव की ओर जा रहा था। अचानक नियंत्रण खोने से वाहन सीधे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है। प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
More Stories