लालकुआं : नैनीताल के लालकुआं और इंडिया आयल कारपोरेशन डिपो के बीच रेल पटरी पर एक युवक का शव दो हिस्सों में कटा हुआ मिला, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हल्द्वानी से करीब एक किलोमीटर दूर लालकुआं और IOC डिपो के बीच रेल पटरी पर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमर से कटा हुआ मिला। रेलवे विभाग ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रेल पटरी के बीचों-बीच मिला शव लगभग 30 वर्षीय युवक का है। युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया रात में गुजरने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत होना प्रतीत हो रहा है।

More Stories
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, ओंकारेश्वर मंदिर से निकली पंचमुखी डोली
कोटद्वार : पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर : भारतीय जहाज पर फायरिंग, वैश्विक तेल सप्लाई पर खतरा