एकेश्वर : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर की न्याय पंचायत मौंदाडी के पंचायत भवन बंठोली में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 28 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल रेखा आर्य ने की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है और किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। उन्होंने शेष प्रकरणों पर तेजी से कार्य करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
शिविर के नोडल अधिकारी एवं जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि शिविर के दौरान 28 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों पर कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित कर दी गयी है।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा, एडीओ पंचायत बनेश कुमार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पुष्कर चौहान, सहायक समाज कल्याण अधिकारी नमृता गौड़, एई जल निगम योगेश जंगपांगी, बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमंती रावत सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

More Stories
धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक
मसूरी को मिलेगी “हरित” सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम
जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्य को मसूरी प्रशासन ने थमाया नोटिस