पाैड़ी : जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, 4 स्कूली बच्चे घायल हैं। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। इस वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
मृतकों के नाम
- आनंद सिंह(60) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम क्वीन धूमाकोट। ( चालक)
- मोहन सिंह(65) पुत्र कोतवाल सिंह निवासी किंगोडीखाल धूमाकोट।
- अर्जुन सिंह(60) पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल।
ये हुए घायल
- सानू(16) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी, बीरोंखाल
- अनुराग(14) पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
- आदित्य(14) पुत्र रनवीर सिंह नेगी निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
- आयुष(11) पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग