चमोली : गोपेश्वर मुख्य बाजार में महिलाओं को शौचालय की होने वाली परेशानी से जल्द ही निजात मिल जाएगी। यहां नगर पालिका प्रशासन की ओर से मुख्य बाजार में पिंक टॉयलेट के निर्माण के लिए भूमि चयनित कर डीपीआर तैयार कर ली है। योजना को स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरु कर लिया जाएगा।
नगर पालिका परिषद गोपेश्वर-चमोली के अधिशासी अधिकारी मानवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गोपेश्वर नगर क्षेत्र में पालिका की ओर से 16 सार्वजनिक शौचालयों का संचालन किया जा रहा है। जिनमें 20 सीट महिलाओं के उपयोग के लिए बनाई गई हैं। वहीं नगर क्षेत्र में सुलभ इंटरनेशनल की ओर से भी दो शौचालयों का संचालन किया जा रहा है। अब मुख्य बाजार में भी महिलाओं के उपयोग के लिए शौचालय निर्माण की योजना बनाई गई है। जिसके लिए मुख्य बाजार में भूमि चयनित कर पिंक टॉयलेट बनाने की योजना है। योजना के निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिये शासन को भेजी जा रही है। योजना निर्माण की स्वीकृति मिलते ही पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य कर लिया जाएगा।

More Stories
जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 51 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक