गोपेश्वर (चमोली)। पर्यावरण दिवस पांच जून से 25 जूलाई तक हरेला पर जिला निवार्चन कार्यालय चमोली की ओर से 592 मतदान बूथों पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई है। इसे लेकर गुरुवार को अपर जिला अधिकारी विवेक प्रकाश ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
अपर जिलाधिकारी ने निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम का रोस्टर तैयार करने और कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य योजना तैयार करने कहा गया। उन्होंने वन विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारियों को जिले में की जलवायु के अनुरूप पौधों की उपलब्धता को देखते हुए पौध वितरण की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गीताराम उनियाल ने बताया की निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में पांच जून से 25 जुलाई तक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जनपद में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, तहसील परिसर, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और 592 मतदान बूथों पर 10-10 पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को रोस्टर के आधार पर आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, डीएफओ प्रियंका, स्वीप समन्वयक दर्शन नेगी, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त