कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने 92 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में कई माह से फरार चल रहे एक और सरगना को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून 24 को कोटद्वार निवासी तृप्ति नेगी द्वारा एक को-ऑपरेटिव संस्था के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला कोटद्वार कोतवाली में दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने एक युवती व महिला समेत पांच आरोपियों को पिछले वर्ष 28 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी चन्दन राम राज पुरोहित पुलिस को बार बार चकमा दे रहा था। गुरुवार को पुलिस द्वारा आरोपी चन्दन राम राज पुरोहित को दिल्ली स्थित शास्त्रीनगर में किराये के घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन, पंपों से पानी निकालने, मलबा हटाने और टनल में फंसी मशीनों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी