मसूरी : मसूरी में देर रात को बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक होटल में छुपे बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस दरोगा के पेट में गोली लगी गई। जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस महिला को गोली मारने के मामले में आरोपी पति ने तलाश कर रही थी। पुलिस को शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला का पति मसूरी किसी होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने होटल की चेकिंग करनी शुरू की तो होटल में ठहरे बदमाश ने अचानक पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया।
इस दौरान चौकी इंचार्ज मिथुन के पेट मे गोली लग गई। जवाबी हमले में एक गोली बदमाश के पैर में लगी है। चौकी इंचार्ज को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर मे भी गोली लगी है, उसे भी मैक्स अस्पताल के भर्ती करवाया गया है। आरोपी पानीपत हरियाणा का रहने वाला है। परिवार में जमीनी विवाद चल रहा था। पुलिस पर भी हमला कर दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रायपुर-थानों रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे एक महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। दून अस्पताल में जब महिला के सिर का ऑपरेशन किया गया तो उसकी सिर से एक गोली निकली। महिला के पति की तलाश की जा रही थी। सितंबर से उसके पिता भी थे गायब। अब पता चला कि उसने अपने पिता की भी हत्या कर दी थी। शुभम के पास से दो पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई।
More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने शुरु किया केमिकल मुक्त होली रंगों के लिए जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं ने होम साइंस लैब में तैयार किए ऑर्गेनिक रंग, हरी सब्जियों व चुकंदर और विभिन्न फूलों का किया गया प्रयोग
होली : नुकसानदायक है केमिकल रंगों का उपयोग, रंग व गुलाल खेलते वक्त बरतें सावधानियां, एम्स ऋषिकेश ने जारी की एडवाईजरी
अबीर-गुलाल संग और निखरे लोक संस्कृति के रंग, सीएम आवास में उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के हुए दर्शन, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे प्रदेश भर के लोक कलाकार, गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के गूंजे होली गीत