कोटद्वार। 34 वें सड़क सुरक्षा माह के तहत जनपद पुलिस ने वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों व मोटर वाहन अधिनियम के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की साथ ही वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने, तेज स्पीड से वाहन न चलाने, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ उत्तराखंड ट्रेफिक आई एप, डीएल निरस्तीकरण संबंधी मामलों, संशोधित मोटर वाहन अधिनियम, ई चालान सिस्टम के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी दी एंव सभी से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गयी।

More Stories
REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने दिया महिला को जीवनदान, पेट से 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकाल कर डॉक्टरों ने बचाई जान