रुड़की : खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवास पर रविवार को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व उनके समर्थकों द्वारा की गई फायरिंग के बाद से रुड़की में तनाव है। सोशल मीडिया में पूर्व विधायक के समर्थन में कई लोग आपत्तिजनक टिप्पणी लिख रहे हैं। शहर में किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। सोमवार को विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को रुड़की की रामनगर स्थित अदालत में पेश किया जाएगा। दोनों की देर रात पुलिस की ओर से गिरफ्तारी दर्शायी गई है।

More Stories
Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day
चीनी के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण को लेकर संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान; स्टॉक एवं बिक्री अभिलेखों की गहन जांच
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी – सीएम