गोपेश्वर (चमोली)। सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब-लोकपाल की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस तथा एसडीआरएफ के जवान रास्ते से बर्फ हटाकर आवाजाही आसान कर रहे है।
सिखों के प्रमुख धाम हेमकुंड साहिब तथा हिंदुओं के प्रसिद्ध तीर्थ लक्ष्मण मंदिर लोकपाल के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए रविवार को खुल चुके है। इसके चलते तीर्थ यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह हिमखंड के पसरने के कारण तीर्थ यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। पुलिस को तीर्थ यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही चुनौती बनी हुई है।
उच्च हिमालय में स्थित धामों में लगातार बर्फवारी दौर जारी रहने से श्रद्धालुओं को आवागमन में फिसलन का खतरा बना हुआ है। चमोली पुलिस तथा एसडीआरएफ के जवानो ने यात्रा मार्ग के बर्फीले इलाकों में बर्फ को हटाने की कवायद शुरू की है। जवान लगातार खतरनाक स्थानों से बर्फ को हटाकर तीर्थ यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही पर जुटे हुए है। पुलिस जवानों की इस तरह की कवायद को तीर्थ यात्री हाथों हाथ ले रहे है। तीर्थ यात्रियों का कहना है कि पुलिस तथा एसडीआरएफ के जवानों की यह कवायद सुरक्षा के प्रति गंभीर दायित्वबोध को दर्शा रही है।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त