मंगलौर। रविवार को रुड़की-दिल्ली हाईवे पर गुरुकुल नारसन क्षेत्र में गुजर रही एक बारात की गाड़ियों के काफिले में कुछ वाहनों की खिड़कियों से बाराती बाहर निकलकर हुडदंग मचा रहे थे, जबकि कुछ वाहनों द्वारा हूटर का भी इस्तेमाल किया गया। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कोतवाली मंगलौर की चैकी नारसन पुलिस ने विभिन्न सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर उक्त काफिले में चल रहे 07 वाहनों को चिन्हित कर उनका खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के अपराध में ऑनलाइन चालान किया गया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि हाईवे पर वाहन चलाने के दौरान खतरनाक स्टंट करना स्वयं व दूसरों के जीवन से खिलवाड़ माना जाता है। ऐसे में सभी लोग वाहन चलाते समय सावधानी बरते और स्वयं व दूसरों के जीवन को भी सुरक्षित करें।

More Stories
पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में करें समायोजित : सीएम धामी
टिहरी : देवरीतल्ली से “जी राम जी योजना” का आगाज, अब ग्रामीण श्रमिकों को मिलेंगा 125 दिन का रोजगार और ₹300 प्रतिदिन मजदूरी
नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पीसी ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान, सीएम धामी के “ऊर्जा प्रदेश” के सपने को देंगे नई रफ्तार