- देहरादून जिले में वर्ष 2023 से 2025 तक लंबित मामलों व पुलिस स्तर पर लंबित 40 प्रकरणों पर भी होगी सुनवाई।
- डीएम ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है ।
देहरादून : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर की अध्यक्षता में 13 जून,2025 को अपराह्न 12ः00 बजे से पुलिस लाइन, देहरादून में ‘‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार-महिला जन सुनवाई’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपद देहरादून से संबंधित वर्ष 2023, 2024 और 2025 की लंबित शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। इसके साथ ही महिला जन सुनवाई के दौरान देहरादून पुलिस स्तर पर लंबित करीब 40 शिकायतों पर भी सुनवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में 13 जून को पुलिस लाइन में आयोजित महिला जन सुनवाई कार्यक्रम हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए है। ताकि महिलाओं के लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग करें और इसका लाभ उठाए।

More Stories
ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर