श्री बद्रीनाथ धाम : बदरीनाथ यात्रा के चरम पर, सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से श्री बद्रीनाथ थाना पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने धाम में 500 से अधिक नेपाली तथा अन्य बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
थाना श्री बद्रीनाथ क्षेत्र में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या और यात्रा के महत्व को देखते हुए, चमोली पुलिस लगातार अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। इसी कड़ी में, बाहरी राज्यों या देशों से आकर अस्थाई रूप से निवास कर रहे लोगों की पहचान और रिकॉर्ड रखना महत्वपूर्ण हो जाता है।
पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में उन नेपाली नागरिकों पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया, जो यात्रा सीजन के दौरान डंडी-कंडी (पालकी व पीठ पर सामान ढोने) का कार्य करते हैं। इसके अतिरिक्त, होटलों, गेस्ट हाउसों और धर्मशालाओं में ठहरने वाले सभी बाहरी व्यक्तियों के दस्तावेजों और पहचान की जांच की।
थाना प्रभारी श्री बद्रीनाथ ने बताया कि धाम में सत्यापन अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने सभी होटल व धर्मशाला संचालकों तथा स्थानीय लोगों से बाहरी व्यक्ति को रखने से पहले उनका पूरा सत्यापन करवाने और संदिग्ध लगने पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना देने की अपील की है।

More Stories
Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day
चीनी के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण को लेकर संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान; स्टॉक एवं बिक्री अभिलेखों की गहन जांच
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी – सीएम