पौड़ी : पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना, अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस बल में भर्ती हेतु तैयार करने के लिये जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर 25 अगस्त से 19 अक्टूबर 2025 तक पुरानी बुचड़ी (अब कैडेट ट्रेनिंग एरिया) देहरादून में संचालित होगा।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल वीपी भट्ट ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 23 अगस्त 2025 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय लैंसडाउन में या जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय देहरादून में जमा कर सकते हैं। कहा कि आवेदन निर्धारित समय पर जमा न होने की स्थिति में चयन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी के लिए 01386-263149 एवं मोबाइल नंबर 9410321614 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

More Stories
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने मिलकर न्यूज पोर्टल-वेबसाइटों के लिए सम्मानजनक विज्ञापन राशि की मांग; पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित – बंशीधर तिवारी

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम