उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में हर साल माघ मेले का आयोजन होता है। 14 जनवरी से होने वाले माघ मेले की तैयारी शुरू हो गई है। मेले की तैयारी जोरों पर हैं। इस बार भी मेले का भव्य और दिव्या आयोजन किया जाएगा। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान में जिला पंचायत के प्रशासन दीपक बिजल्वाण ने बताया कि मेले के आयोजन की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। मेले को हर साल की तरह इस बार भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। साथ ही इस आयोजन को भव्य और दिव्या बनाया जाएगा। उन्होंने बताया मेले में शामिल होने वाली सांस्कृतिक टीम में इस बार भी पूर्व की भांति शामिल होंगी और इसके लिए निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैंतुरा से संपर्क कर सकते हैं। जबकि, खेल प्रतियोगिता के लिए मनीष रमोला से संपर्क कर सकते हैं।

More Stories
पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’