बदरीनाथ। विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने में अब महज 15 दिन का समय शेष रह गया है, जिसे देखते हुए धाम में बिजली, पानी, सीवर और पैदल रास्तों को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मंगलवार सुबह से शुरू हुए भारी हिमपात और कड़ाके की ठंड ने जहाँ एक ओर मुश्किलें बढ़ाई हैं, वहीं उत्तराखंड जल संस्थान के जांबाज कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों की परवाह किए बगैर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। जल संस्थान (फील्ड बद्रीनाथ) के लाइनमैन कुलदीप बुरियाल ने बताया कि धाम में 8 सदस्यीय समर्पित टीम दिन-रात कार्य कर रही है और अब तक लगभग 70 प्रतिशत पानी की लाइनों को दुरुस्त किया जा चुका है। भारी बर्फबारी के बीच जमी हुई पाइपलाइनों को चालू करना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन विभाग का लक्ष्य कपाट खुलने से पहले शत-प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित करना है ताकि देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

More Stories
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पौड़ी में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा”, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के द्वितीय चरण के तहत होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं विशेष शिविर