हरिद्वार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरिद्वार के भूपतवाला में बनकर तैयार हुए सरकारी हॉस्पिटल का वर्चुअली लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक और सीएमओ डॉ. मनीष दत्त समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। आपको बता दे कि भूपतवाला क्षेत्र में कोई हॉस्पिटल नहीं था जिसके चलते लोगों को हरिद्वार जिला अस्पताल का रुख करना पड़ता था। स्थानीय लोगों के लंबे संघर्ष के बाद केंद्र सरकार द्वारा जारी करीब 10 करोड़ के बजट से 30 बेड वाला हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली उद्घाटन किया। जल्द ही अस्पताल में ओपीडी शुरू की जाएगी। सांसद निशंक ने कहा कि भूपतवाला क्षेत्र में नवनिर्मित अस्पताल, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा।





More Stories
Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day
चीनी के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण को लेकर संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान; स्टॉक एवं बिक्री अभिलेखों की गहन जांच
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी – सीएम