देहरादून : भाजपा वरिष्ठ नेता एवं श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून में आयोजित उत्तराखंड के जनमानस को किया गया संबोधन ऐतिहासिक रहा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राज्य की जनता को रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं दीं और उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराते हुए 8260.72 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास कर विकास की सौगात दी जो उनके उत्तराखंड के प्रति लगाव को भी दर्शाता है।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड ने 25 वर्षों की यात्रा में उल्लेखनीय प्रगति की है। कहा कि चारधाम परियोजना, ऑल वेदर रोड और पर्यटन से जुड़े प्रयासों से राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। मोदी ने देवभूमि की जनता की सराहना करते हुए कहा कि यहां की संस्कृति, परंपरा और वीरता पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है प्रधानमंत्री का उद्बोधन प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश के राज्यपाल राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि तथा हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति से स्थापना दिवस रजत जयंती कार्यक्रम गरिमामय रहा।

More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश