गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गैरसैण ब्लॉक के सारकोट ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर सबसे कम उम्र की 21 वर्षीय प्रियंका नेगी निर्वाचित हुई है। भराडीसैण विधान सभा परिसर से सटे सारकोट गांव के मतदाताओं ने इस बार प्रधान पद की कमान सबसे कम उम्र की प्रियंका नेगी को सौंप दी है। मतगणना प्रियंका अन्य उम्मीदवारों को पछाड कर इस पद पर आसीन हुई है। वह जनपद चमोली की ग्राम पंचायतों में सबसे कम उम्र की प्रधान बनी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सारकोट गांव को मुख्यमंत्री आदर्श गांव बनाए जाने की घोषणा की है। इसके तहत सारकोट गांव में तमाम विकास के कार्य संचालित हो रहे है। अब इन कार्यों को आगे बढ़ाने की कमान प्रियंका नेगी को मिल गई है।

More Stories
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – धन सिंह
फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी