चमोली : सेवा, सुशासन और विश्वास के 3 वर्ष के तहत मंगलवार को ज्योतिर्मठ में जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार व जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने संयुक्त रुप से किया। बहुउद्देशीय शिविर में कृषि विभाग द्वारा 46 कृषकों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। बाल विकास द्वारा 2 महालक्ष्मी किट, समाज कल्याण विभाग द्वारा 14, राजस्व विभाग द्वारा 7, उड़ेरा विभाग द्वारा 11, पर्यटन विभाग द्वारा 11, जल संस्थान को 5 पानी के कनेक्शन के आवेदन प्राप्त हुए। वहीं पंचायती राज विभाग ने 17 यूसीसी पंजीकरण किया गया। इस दौरान आयोजित चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 92, होम्योपैथी विभाग ने 38 लोगों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की।




More Stories
उद्योग मित्रों की समस्याओं को शीघ्रता से किया जाए निस्तारण – सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र
चारधाम यात्रा से पहले मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे व आईजी राजीव स्वरूप ने हर की पैड़ी पर किया गंगा पूजन
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, गैंग लीडर समेत तीन गिरफ्तार