हरिद्वार : हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा रोशनाबाद स्थित जिलाधिकारी आवास कॉलोनी के सामने मुख्य सड़क पर एक निःशुल्क एकदिवसीय जल प्याऊ का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया । यह पहल भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों और स्थानीय निवासियों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। इस जनहितकारी कार्य को हरिद्वार जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से किया गया । इस एकदिवसीय व्यवस्था को स्थापित करने में अमित सिंह, शेखर चौधरी, पुष्पक कुमार, आकाश तिवारी अभिषेक सक्सेना, शाहरुख, अमित ममगाईं, नरेंद्र रावत, रविंद्र अधिकारी, अंकित कुमार, राहुल पांडे, सचिन कुमार और अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह निःशुल्क जल प्याऊ गर्मी के मौसम में यात्रियों और स्थानीय जनता के लिए एक बड़ी राहत प्रदान करेगा। जिला प्रशासन की यह पहल जनसेवा और सामुदायिक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


More Stories
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा