हरिद्वार : प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार महंत रोहित गिरी के खिलाफ पंजाब के लुधियाना में एक महिला ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। पंजाब पुलिस ने इस मामले में गैर जमानती वारंट एनबीडब्लू भी जारी किया है। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के मुताबिक बीते बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे पंजाब पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को सूचना देते हुए महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गिरफ्तार कर ले गई है।
More Stories
निदेशक पंचायतीराज निधि यादव को मिली भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS में पदोन्नति, 2017 बैच हुआ अलॉट
लापता चरवाहा सुनील मिला मृत
निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न करायें चुनाव – डीएम स्वाति एस. भदौरिया