ऋषिकेश : योगनगरी रेलवे स्टेशन पर अचानक अजगर दिखाई देने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार सुबह योगनगरी रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को अचानक एक अजगर दिखाई दिया। यात्री अजगर से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। किसी ने निकलने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फुट की है। फिलहाल वन कर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।

More Stories
मसूरी को जाम से मिलेगी राहत, मेट्रो रोपवे बनेगा आधुनिक परिवहन का नया आधार, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश, कहा- पूर्व तैयारी और आधुनिक तकनीक से घटेगा आपदा जोखिम
बारिश से मार्ग बंद, स्वास्थ्य टीम ने 10 किलोमीटर पैदल पहुंचकर कराया सुरक्षित प्रसव