उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि सजवाण): डुंडा मे देर रात हो रही बरसात के चलते लोगों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही मौसम विज्ञान का पूर्व अनुमान भी सही साबित साबित हुआ। सुबह अचानक तेज बारिश के चलते बाजार मे पानी की उचित निकासी न होने के कारण जहां लोगों के घरों में पानी भर गया। वही बाजार मे स्थित आदर्श जनरल स्टोर की दुकान में बाजार का सारा पानी भर गया। पानी की सही निकासी न होने के चलते पानी भरने से दुकान मे रखा सामान खराब हो गया। दुकान मालिक उत्तम सिंह का कहना है कि इससे पूर्व भी एक बार उनकी दुकान में बरसात का पानी भरा था। इसकी सूचना प्रशासन को लिखित रूप से दी थी। लेकिन कोई उचित कार्रवाई नही हुई। जिसके कारण आज उनको यह नुकसान हुआ। उनका कहना है कि उन्होंने दुकान के लिए ऋण ले रखा है। अगर इसी तरीके से चलता रहा तो मे ऋण कैसे चुकाऊंगा। वही डुंडा पटवारी से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा उचित कार्रवाई करने की बात कही गई।




More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान