रूडकी : अयोध्या के पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर चित्र एवं पत्रक 1 जनवरी से 15 जनवरी तक प्रत्येक घर पहुंचाएंगे राम भक्त टोली l अयोध्या से आए पूजित अक्षत, श्री राम का चित्र तथा पत्रक को प्रत्येक हिंदू परिवार के यहां पहुंचने के लिए रुड़की नगर को 24 भागो में बाट कर प्रत्येक बस्ती को चार उप बस्ती में बाट कर टोली बनाई गई है प्रत्येक टोली में पांच राम भक्त शामिल है जो स्थानीय राम भक्तों के सहयोग से घर-घर जाकर वितरण करेंगे 22 जनवरी को 11:00 से 1:00 बजे प्रसाद वितरण तक सभी मंदिरों में सभी हिंदुओं को घर के पास के मंदिर में एकत्रित किया जाएगा l
11 से 12 बजे तक मंदिरों में भजन ,कीर्तन, हवन, धार्मिक आयोजन किए जाएंगेl
12 बजे से अयोध्या में हो रही श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का सीधा प्रसारण मंदिरों में दिखाया जाएगा तथा गर्भ ग्रह में हो रही श्री राम कीप्रथम आरती सभी मिलकर गाएंगे l अयोध्या आने का आमंत्रण सभी को दिया जाएगाl अभियान प्रमुख में मयंक, अशोक वर्मा, मनोज गोयल, ऋषिपाल, कटार सिंह, अमित, सोमपाल, राकेश, पीयूष, ऋषिपाल, सुभाष, राजेश सेमवाल, राजेश, विजय, प्रदीप, अनिरुद्ध, संजय, नरेंद्र, पवन एवं जिला प्रचार प्रमुख सहदेव सिंह पुंडीर के साथ सैकड़ो राम भक्त मौजूद रहेl



More Stories
महाकवि कालिदास पर दून पुस्तकालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
महिला आरक्षण विधेयक का विपक्ष द्वारा विरोध, देश की नारी शक्त्ति का अपमान – डॉ. नरेश बंसल
उत्तराखंड में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी, विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न