- केंद्रीय वन मंत्री ने देहरादून में आईसीएफआरई की 31वीं वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की
- बैठक में आईसीएफआरई की वार्षिक रिपोर्ट एवं लेखा परीक्षित विवरण (2023–24) को किया गया अनुमोदित
- मृदा स्वास्थ्य कार्ड वेब पोर्टल का शुभारंभ एवं चार प्रकाशनों का भी किया गया विमोचन
देहरादून : भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) की 31वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार को आई.सी.एफ.आर.ई – वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा आईसीएफआरई सोसायटी के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव द्वारा की गई। केंद्रीय मंत्री का स्वागत कंचन देवी, महानिदेशक, आईसीएफआरई एवं आईसीएफआरई सोसायटी की सदस्य सचिव द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान, वर्ष 2023–24 की आई.सी.एफ.आर.ई. वार्षिक रिपोर्ट एवं वार्षिक लेखा परीक्षित विवरण बैठक में प्रस्तुत किए गए। आईसीएफआरई की वार्षिक रिपोर्ट 2023–24 एवं वार्षिक लेखा परीक्षित विवरण 2023–24 पर चर्चा की गई और सोसायटी द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया, ताकि इन्हें संसद के दोनों सदनों में पटल पर रखा जा सके।
केंद्रीय मंत्री ने आईसीएफआरई के कार्य की सराहना की और आईसीएफआरई की तकनीकों तथा शोध निष्कर्षों को अंतिम उपयोगकर्ताओं तक पहुँचाने की सलाह दी। इस अवसर पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर आधारित वेब पोर्टल का शुभारंभ किया गया तथा चार प्रकाशनों का विमोचन भी किया गया: कैसुरीना से कमाई: उच्च उपज देने वाली किस्में और नई खेती तकनीकें, आई.सी.एफ.आर.ई. 2025–30 की विस्तार रणनीति, कम ज्ञात वनीय पौधों का संकलन: अंतर्दृष्टि और अवसर, तथा भारत की प्रमुख वृक्ष प्रजातियों के लिए प्रजनन योजनाएँ।

More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश