गोपेश्वर (चमोली)। श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत तीसरे दिन रविवार को खडग पुस्तक पूजन एवं वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो गया है। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत पंचपूजायें बीते शुक्रवार 21 नवंबर से प्रारंभ हो गई थी। परंपरा के अनुसार तीसरे दिन रविवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री बदरीनाथ मंदिर में खडग पुस्तक पूजन के बाद अपराह्न से वेद ऋचाओं का वाचन शीतकाल तक के लिए बंद हो गया है।
खडग पुस्तक पूजन के अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट एवं अमित बंदोलिया एवं आदि केदारेश्वर मंदिर के पुजारीगणों ने पूजा-अर्चना संपन्न की। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजा के चौथे दिन 24 नवंबर को माता लक्ष्मी जी को आमंत्रण दिया जाएगा। इसके साथ मंगलवार को अपराह्न 2 बजकर 56 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद कर दिए जायेंगे।

More Stories
पीआर विजन–2047 विकसित भारत के निर्माण में निभाएगा अहम भूमिका – सीएम धामी
एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर का 841 मरीजों ने उठाया लाभ
एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका 2025 में एमबीबीएस 2021 बैच ऑवरऑल चैम्पियन