चमोली : थराली विकास खंड के दूरस्त गाँवों जँहा सड़क संपर्क मार्ग बाधित हैं उन गाँवों के लिए प्रशासन द्वारा राहत एवं सहायता कार्य लगातार जारी हैं । रविवार को तहसील प्रशासन द्वारा रतगांव एवं डूंगरी से दो गंभीर रूप से बीमार मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हेलीकाप्टर से जौलीग्रांट अस्पताल भेजा गया। मरीजों को सुरक्षित एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम लगातार सक्रिय है।
एसडीएम थराली पंकज भट्ट ने जानकारी दी कि तहसील प्रशासन की ओर से रतगाँव में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री के रूप में राशन किट भी वितरित की गई।उन्होंने बताया कि आपदा से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा जरूरतमंदों तक शीघ्र मदद पहुंचाना प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सड़क संपर्क मार्ग से कटे सभी दुरस्त गाँवों में हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

More Stories
बागेश्वर में भारी बारिश के अलर्ट पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद
उत्तराखंड मानसून अपडेट : पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
भारी बारिश से ज्योतिर्मठ के पगनो गांव में घर में घुसा मलबा, दो बुजुर्ग फंसे, ग्रामीणों ने बचाया