कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में अध्यनरत एमकाम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रेणुका अग्रवाल ने पहली बार में ही नेट तथा यूसैट दोनों की परीक्षा एक साथ उत्तीर्ण की है। यह महाविद्यालय तथा विभाग के लिए अत्यंत हर्ष की बात है। प्रोफेसर जानकी पवांर ने छात्रा को भविष्य में सफल बनने के लिए आशीर्वाद दिया। वाणिज्य विभाग की प्रभारी प्रोफेसर प्रीति रानी ने इस पर खुशी जताते हुए भविष्य में जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण करके उच्च शिक्षा में आने के लिए प्रेरित किया। रेणुका अग्रवाल ने दोनों परीक्षाएं एक ही समय में पास करके विभाग तथा महाविद्यालय में अन्य छात्र-छात्राओं के लिए एक मिसाल कायम की है । पूरे विभाग में इस पर खुशी का माहौल है ।

More Stories
नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग के कार्यों को जल्द किया जाएगा पूरा – डीएम गौरव कुमार
औली विंटर कार्निवल : बर्फीली ढलानों पर पहली बार दिखेगा संस्कृति का संगम
परिवार रजिस्टरों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं