कोटद्वार । रोटरी क्लब कोटद्वार व बेस चिकित्सालय कोटद्वार के तत्वावधान मे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चो की लकड़ी पड़ाव में पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई । जिसमें जनता से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो खुराक पिलाने की अपील की गई ।
शनिवार को गाड़ीघाट स्थित जेपी इन्टर कालेज में आयोजित उक्त रैली का शुभारंभ रोटरी क्लब के सचिव विजय कुमार ने किया । इस अवसर पर उन्होंने पोलियो खुराक पिलाने की अपील की । रैली झुलाबस्ती, मोविननगर, स्टेडियम कॉलोनी, लकड़ी पड़ाव, प्रजापतिनगर, काशीरामपुर तल्ला होते हुए वापस जेपी इण्टर कालेज मे समाप्त हुई ।इस अवसर पर पोलियो चेयरमैन गोपाल बंसल, धीरजधर बछवाण व विजय कुमार माहेश्वरी ने विचार व्यक्त किए । रैली मे नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय नम्बर 3 व 11 तथा जेपी इण्टर कालेज के लगभग 100 बच्चो ने भाग लिया। इस अवसर पर सचिव विजयकुमार, पल्स पोलियो प्रभारी गोपाल बंसल, धीरजधर बछवाण, विजय कुमार माहेश्वरी, सुभाष बहुगुणा, रश्मि नेगी, विशेश्वरी देवी, वकार अहमद, केसी कुकरेती, विवेक कुकरेती, चन्द्रमोहन सिंह नेगी इत्यादि उपस्थित थे ।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान