चमोली । भू-बैकुंठ बद्रीनाथ धाम से इन दिनों भक्ति और अटूट आस्था का एक विस्मयकारी सामने आई है, जिसमें मंगलवार को हुई भारी बर्फबारी के बीच एक साधु बाबा शून्य से नीचे के तापमान में खुले आसमान के नीचे तपस्या करते नजर आ रहे हैं। शीतकाल के चलते धाम के कपाट बंद होने के बावजूद, आध्यात्मिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए कुछ साधु-संत प्रशासन से विशेष अनुमति लेकर यहाँ कठिन साधना में लीन रहते हैं। इस हृदयस्पर्शी दृश्य को उनके ही एक साथी संत ने कैमरे में कैद किया है, जो हिमालय की कड़ाके की ठंड में संतों की अदम्य इच्छाशक्ति और ईश्वर के प्रति उनके समर्पण को जीवंत रूप में दिखा रहा है। मान्यताओं के अनुसार, कपाट बंद होने के दौरान बद्री विशाल के धाम में की गई तपस्या का विशेष फल मिलता है, और यही अटूट विश्वास इन साधकों को सफेद चादर में लिपटी इस देवभूमि में डटे रहने की शक्ति दे रहा है।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग