उत्तरकाशी : आज विकासखंड डुंडा के ब्लॉक सभागार में जिला अधिकारी के निर्देशन में सफाई मित्र सुरक्षा बहुदेशीय शिविर का आयोजन हुआ। तहसीलदार डुंडा की अध्यक्षता मे बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ। बहुउद्देशीय शिविर में सभी विभागों के द्वारा स्टोल लगाकर आमजन और जनप्रतिनिधियों को अपने -2 विभागों से सम्बंधित जानकारीया दी गई। इसी क्रम में बाल विकास परियोजना डुण्डा के द्वारा मोटे अनाजों से बने व्यंजन फल सब्जियां और विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, बसा, मिनिरल्स आदि से सम्बन्धित जानकारी दी। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्जुना चौहान के द्वारा विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को दी गई। साथ में क्षेत्रीय सुपरवाईजर नीलम सजवाण, जयवन्ती नोटियाल, विमलदेई रमोला, कल्पना बिष्ट, विजयलक्ष्मी तोपवाल एवं स्पन्दन की ऑगनबाडी कार्यकत्री सहायिका भी उपस्थित रही।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान