श्री बदरीनाथ धाम : स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान की संत मंडली ने श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन के पश्चात आज श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) को साधुवाद दिया । बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि रविवार को स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के गुरु संचालक जगत पावन दास स्वामी सहित 70 शिष्य संतमंडली श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। इस अवसर फर स्वामीनारायण राजकोट स़चालक गुरू जगत पावन दास एवं संतगण सहित बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट,राजेंद्र सेमवाल,विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय