पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में नशा उन्मूलन एवं जनजागरूकता अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में “Say Yes to Life, No to Drugs” थीम के अंतर्गत 12 जून 2026 से 26 जून 2026 तक आयोजित “नशामुक्त भारत पखवाड़ा” के समापन अवसर तथा अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जनपद के थाना क्षेत्रों कोतवाली कोटद्वार, थाना सतपुली, थाना रिखणीखाल, थाना पैठाणी एवं थाना थलीसैंण में पुलिस टीमों द्वारा शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीमों द्वारा स्थानीय नागरिकों, युवाओं, छात्रों, महिलाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्त समाज के निर्माण, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्रहित में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शपथ दिलाई गई।
जनजागरूकता कार्यक्रमों में बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज एवं राष्ट्र के विकास में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। युवाओं को विशेष रूप से नशे के दुष्चक्र से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान आमजन को भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल टोल फ्री डी-एडिक्शन हेल्पलाइन नंबर 14446 की जानकारी दी गई तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों को समय रहते परामर्श एवं उपचार प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही ड्रग्स संबंधी शिकायतों एवं सहायता सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। पुलिस टीमों द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि यदि उनके आसपास कहीं भी मादक पदार्थों का सेवन, बिक्री अथवा तस्करी की जानकारी प्राप्त होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से आमजन तक पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं
कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया
देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस