धुमाकोट : जनपद पौड़ी के थाना धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत खाई में दिखा एक शव, SDRF ने किया बरामद। आज 27 दिसंबर 2023 को थाना धुमाकोट द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि धुमाकोट के पास खाई में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना मिलते ही SI मनोहर कन्याल के हमराह SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त शव तक पहुँच बनाई जिसके पश्चात टीम द्वारा बॉडी बैग के माध्यम से शव को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। उक्त शव की पहचान कन्हैया लाल पुत्र चेतन दास, उम्र 50 वर्ष, निवासी खडिला हल्दुखाल पौड़ी के रूप में हुई।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान