देहरादून : सचिव पेयजल शैलेश बगौली द्वारा जनपद चम्पावत में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत गतिमान कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी, चम्पावत, प्रबन्ध निदेशक, जल निगम, मुख्य महाप्रबन्धक, जल संस्थान एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान कार्यों के सम्पादन में गति प्रदान करने एवं भौतिक रूप से पूर्ण किये जा चुके कार्यों के लेखाबन्दी करने हेतु निर्देशित किया गया। द्वितीय चरण के गतिमान कार्यों में तृतीय पक्ष गुणवत्ता एजेंसीयों द्वारा इंगित किये गये बिन्दुओं के निराकरण में धीमी प्रगति पर रोष व्यक्त करते हुए 15 दिवस के भीतर निराकरण करते हुए आख्या उपलब्ध कराने तथा 20 दिन के भीतर उक्त के सम्बन्ध में बैठक करने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश; न्यूकैंट रोड पर अवैध वाहन पार्क करने व अतिक्रमण पर डीएम का कड़ा एक्शन, मौके पर कटे दर्जनों चालान
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ