देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कामना की कि नववर्ष में सभी के प्रयासों के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में हम सब सहयोगी है। आम जनता के हित में संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो इसके लिये हमें जनता से समन्वय तथा योजनाओं को समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने के प्रयासों पर भी ध्यान देना होगा। जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व ही नही कर्तव्य भी है। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, डी.जी.पी. अभिनव कुमार सहित वरिष्ठ आई.ए.एस. एवं आई.पी.एस. अधिकारी उपस्थित रहे।




More Stories
उत्तराखंड में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी, विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न
एनक्यूएएस प्रमाणन से दून जिला चिकित्सालय ने रचा इतिहास, 90.75 प्रतिशत अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान, मरीजों को मिलेगी बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक लोगों ने कराई जांच