विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा को मेयर सौरभ थपलियाल ने किया सम्मानित
तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले
BLO और फील्ड स्टॉफ को प्रोत्साहित करें जिलाधिकारी – सीईओ
हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक्रम
रियासी (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदड़ माहौर में भूस्खलन की एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक कच्चा मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
मलबे में दबकर जिन सात लोगों की मौत हुई है, उनमें पति-पत्नी और उनके पांच बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान नजीर अहमद (38) और उनकी पत्नी वजीरा बेगम (35) के रूप में हुई है। इनके साथ उनके पांच बच्चे – बिलाल अहमद (13), मोहम्मद मुस्तफा (11), मोहम्मद आदिल (8), मोहम्मद मुबारक (6) और मोहम्मद वसीम (5) भी इस हादसे का शिकार हुए हैं।
इस घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है और अधिक जानकारी आने पर दी जाएगी।
More Stories