देहरादून : राजभवन में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का सुभारंभ राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया। मुख्यमंत्री ने शैलेश मटियानी पुरस्कार की धनराशि दोगुनी करने की घोषणा की। इस दौरान 19 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शैलेश मटियानी पुरस्कार की धनराशि पहले 10 हजार थी, जिसे अब बढाकर 20 हजार कर दिया गया है।
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के विभिन्न शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही हम शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी का समावेश करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों के उत्थान हेतु भी हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को हार्दिक शुभकामनाएं।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन