नई दिल्ली: चुनाव आयोग के खिलाफ दायर याचिका को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से साफ इनकार कर दिया।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की उस दलील को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि केंद्र सरकार के कर्मचारी निष्पक्ष नहीं रहेंगे और उनके खिलाफ काम कर सकते हैं। कोर्ट ने इस तर्क को गलत ठहराते हुए कहा कि ऐसी धारणा ही मूल समस्या है।
अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों पर इस तरह का अविश्वास उचित नहीं है और राजनीतिक दलों को संस्थागत व्यवस्था पर भरोसा रखना चाहिए। कोर्ट ने संकेत दिया कि केवल आशंकाओं के आधार पर न्यायिक हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं बनती।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त