देहरादून : श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने देश -विदेश की आठ भाषाओं में यात्रा ब्रासर एवं कैलेंडर का प्रकाशन किया है। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा की व्यापक तैयारियां चल रही है पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन तथा सचिव पर्यटन के दिशा-निर्देश पर चारधाम यात्रा के दृष्टिगत मंदिर समिति ने आठ भाषाओं ने इस यात्रा वर्ष ब्रासर का प्रकाशन किया है। ब्रासर हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली मराठी, तेलगू, कन्नड़ ,मलयालम आदि भाषाओं में प्रकाशित किया गया है।
कहा कि उत्तराखंड चार धाम में देश विदेश के तीर्थयात्री दर्शनार्थ पहु़चते हैं। ब्रासर से तीर्थयात्रियों को उत्तराखंड चारधाम, श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ श्री गंगोत्री यमुनोत्री सहित पंच बदरी पंच केदार तथा श्री बदरीनाथ धाम के अधीनस्थ मंदिरों की जानकारी प्राप्त होगी साथ ही शीतकालीन यात्रा स्थलों की भी जानकारी दी गयी है।

More Stories
स्थानांतरण एक्ट के अनुपालन की मांग को लेकर राज्यपाल को भेजा पत्र, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात आयुर्वेदिक चिकित्सकों के साथ अन्याय का आरोप, सेवा गणना में गड़बड़ी का मामला उठाया
बागेश्वर में बनेगा हिल हेरिटेज राज्य अतिथि गृह – सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार
पेयजल शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त एक्शन, जल संस्थान कार्यालय का किया औचक निरिक्षण, ड्यूटी के दौरान घर पर मिले जेई को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, अनुपस्थित अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन