श्री केदारनाथ धाम : श्री केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली पश्चात भैयादूज रविवार 3 नवंबर को प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो रहे है। बीते कल मंगलवार को श्री केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये इस तरह कपाट बंद की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ मंदिर को दीपावली तथा कपाट बंद होने के अवसर हेतु मंदिर समिति एवं दानीदाताओं द्वारा 10 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया जा रहा है बताया कि 17 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे है 4 नवंबर को तृतीय केदार तुंगनाथ जी एवं 20 नवंबर को द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो रहे है। गंगोत्री मंदिर समिति तथा यमुनोत्री मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी में कहा गया कि श्री गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट 2 नवंबर को बंद होने है जबकि जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी 3 नवंबर को भैया दूज के दिन बंद हो रहे है। इस तरह इस यात्रा वर्ष चारधाम यात्रा समापन की तरफ है।





More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त