देहरादून : श्री महाकाल सेवा समिति (रजि। ) व श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से श्री दरबार साहिब परिसर में 16 वा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का रविवार को आयोजन किया गया। शिविर में महादानियों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। शिविर में 80 यूनिट रक्तदान हुआ। रविवार को श्री दरबार साहिब परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के शुभारंभ अवसर पर अपने संदेश में श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने समाज के हर वर्ग का आह्वाहन करते हुए सभी से रक्तदान महादान अभियान में सहयोगी बनने की अपील की।
श्री महाकाल सेवा समिति (रजि। ) महाकाल के दीवाने, के अध्यक्ष रोशन राणा ने कहा कि संस्था की ओर से हर तीन महीने में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होने श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज का विशेष आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में बाल किशन शर्मा, एडवोकेट संजीव गुप्ता, डॉक्टर नितिन अग्रवाल, आलोक जैन, पुनीत जैन, हितेश सोनी,रेखा सोनी, राजीव सच्चर, हेमराज अरोड़ा, गुड्डू श्रीवास्तव ,राहुल माटा, विशाल तनेजा, कृतिका राना, अनुष्का राणा, पुनीत जैन, अंशुल बंसल,आदि का सहयोग । पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, आचार्य विपिन जोशी का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।



More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान