- श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने जांचा जिला कारागार के बंदियों का स्वास्थ्य
- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा जिला कारागार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन,ब्लड प्रैशर की हुईं निःशुल्क जांचें
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा जिला कारागार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के मेडिसिन विभाग के डॉ. तरूण बेठा व डॉ. तनबीर मोहम्मद, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. दिव्या अग्रवाल, त्वचा रोग विभाग के डॉ. एसडीएस रावत, हड्डी रोग विभाग के डॉ. जितेन्द्र सिंह चौहान, नेत्र रोग विभाग के डॉ. अमनजोत सिंह ने कैदी रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन,ब्लड प्रैशर की निःशुल्क जांचें भी हुई। शिविर का 261 पुरूष व महिला कैदी रोगियों ने लाभ उठाया।
शिविर को सफल बनाने में अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी सुहेब खान, जेल प्रभारी दधी राम मौर्या, जेलर पवन कुमार कोठारी व जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित गुसांई का विशेष योगदान रहा। जिला कारागार प्रबन्धन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मानवता की सेवा किये जाने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के अपनी गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाओं से लोगों की सेवा करने के संकल्प के लिए अस्पताल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

More Stories
20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस