रुड़की: भगवानपुर के चुड़ियाला गांव के पास लोडर छोटा हाथी ने स्कूटी को भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार आरिफ अपने चचेरे भाई शाहनवाज और शाहरूख तीनों एक ही स्कूटी पर भगवानपुर की ओर आ रहे थे। इस बीच चुड़ियाला गांव के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी लोडर स्कूटी को जारदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में दोनों चचेरे भाइयों में एक की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच वहां बड़ी सख्ंया में लोग जमा हो गए। इससे पहले कि लोग छोटा हाथी चालक को पकड़ पाते वो वहां से फरार हो गया। वाहन चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुिलस ने और दोनों घायलों शहनवाज और शाहरूख को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शहनवाज को मृत घोषित कर दिया।

More Stories
धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल