गोपेश्वर (चमोली)। एसपी सर्वेश पंवार ने नंदानगर ब्लॉक के मुख्य बाजार के ऊपर कुंवर कॉलोनी पीछे जमीन पर पड़ रही दरारों से कालोनी पर बढ़ते खतरे को देखते हुए सोमवार को प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय जायजा लेते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करवा दिया है।
एसपी पंवार ने नन्दानगर पहुंच कर प्रभावित क्षेत्र का भौतिक निरीक्षक कर स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुन कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने मारिया आश्रम व गल्ला गोदाम में बनाए गए राहत शिविर में में जाकर प्रभावितों को ढाढस बंधाया, बच्चों व बुजुर्गों का हालचाल पूछा। उन्होंने पुलिस को लगातार पेट्रोलिंग करने और असुरक्षित क्षेत्रों को पूर्णतः खाली कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों की रियल-टाइम समीक्षा की तथा पानी, खाद्य सामग्री और दवाइयों जैसी आवश्यक वस्तुओं की तुरंत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी ने नन्दानगर वासियों से अपील की कि सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन और पुलिस की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। एसपी चमोली ने कहा कि यह कठिन समय है, लेकिन चमोली पुलिस हर हाल में जनता के साथ खड़ी है। सुरक्षा और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

More Stories
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा